शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आगजनी की घटना हुई है। यहां शनिवार करीब रात 9:30 बजे चियोग बाजार में अचानक आग लग गई। आग लगने से 8 दुकानें जलकर राख हो गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग ठियोग व शिमला से गाड़ियां आई व आग पर काबू पाया गया।

वहीं, घटना का पता चलते ही SDM ,SHO ठियोग तथा स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया। इस आगजनी में भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

You missed