सोलन।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सदस्य डॉ रचना गुप्ता ने कहा कि सहकारिता के जरिए ग्रामीण महिलाओं के उत्थान एवं आर्थिक स्वाबलंबन की दिशा में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की भूमिका अहम है। डॉ रचना गुप्ता शूलिनी मेले के दौरान आयोजित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बिक्री एवं प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन कर रही थी। इस अवसर पर डॉ रचना ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टाल्स का निरीक्षण किया और बारीकी से उत्पादों के बारे में महिलाओं से जानकारी भी ली।

उन्होंने ग्रामीण महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मिलजुलकर अपने लिए रोजगार व स्वरोजगार के द्वार खोलें। डॉ रचना गुप्ता को शूलिनी मेले में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने शूलिनी माता के दर्शन भी किए और उनसे आशीर्वाद लेकर प्रदेश वासियों की शांति की कामना की।

You missed