धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अब इस बात का एहसास हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस के नेता अभी से विपक्ष की भूमिका निभाने की रिहर्सल करने लगे हैं।

हिमकेयर योजना पर सीएम के बयान को लेकर जताई कड़ी आपत्ति

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘हिमकेयर योजना’ को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सदन में दिए गए बयान पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर ऐसी शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं, जिसे सुनना और बोलना भी समाज के लिए उचित नहीं है। जयराम ठाकुर के अनुसार, हिमकेयर योजना के संदर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री पद की गरिमा का दिया हवाला, माफी की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन के भीतर इस तरह के अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा से न केवल सदन की मर्यादा आहत होती है, बल्कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा भी प्रभावित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed