सुबाथू/सोलन। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के राज्यस्तरीय चुनाव रविवार (22 नवंबर) को सोलन जिले के सुबाथू में शांतिपूर्वक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ संपन्न हो गए। प्रदेश भर के सभी वन वृत्तों से आए प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।

कड़े मुकाबले में दिनेश शर्मा बने राज्य अध्यक्ष

राज्य अध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में तीन नाम प्रस्तावित थे, जिनमें संतोष ठाकुर ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद दो उम्मीदवारों के बीच हुए मतदान में:

  • दिनेश शर्मा (शिमला वन वृत्त): 177 मत प्राप्त कर 71 वोटों से विजयी हुए और राज्य अध्यक्ष चुने गए।

  • पवन ठाकुर (मंडी वन वृत्त): 106 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।

ये पदाधिकारी भी चुने गए चुनाव के दौरान अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्वाचन हुआ:

  • राज्य महासचिव: बिलासपुर वन वृत्त से हंसराज सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: नाहन वन वृत्त से नायब सैनी सर्वसम्मति से चुने गए।

दिलाई गई शपथ, कर्मचारियों के हित सर्वोपरि रखने का संकल्प

मुख्य चुनाव प्रभारी एवं वन मंडल अधिकारी (वन मुख्यालय) दिनेश पॉल ने विजेताओं को विधिवत रूप से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित राज्य अध्यक्ष ने प्रारंभिक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया और सभी का आभार जताते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा तथा उनकी मांगों व मुद्दों को विभाग और सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed