Spread the love
शिमला। पुलिस थाना पश्चिम, जिला शिमला में दिनांक 20.09.2026 को एक शिकायत पर अभियोग संख्या 192/2026 अधीन धारा 305 BNS के तहत दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 19.09.2026 को उसने अपनी गाड़ी ढाण्डा के ऊपर सड़क किनारे पार्क की थी। अगली सुबह गाड़ी के पिछले बाएं दरवाजे का शीशा टूटा हुआ पाया गया तथा गाड़ी में रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, घड़ी लगभग 15 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी पाया गया।मामले के अन्वेषण के दौरान CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:* दिनांक 26.09.2026 को आरोपी लेख राज (38 वर्ष), निवासी तहसील बल्ह, जिला मंडी को IGMC शिमला के समीप से गिरफ्तार किया।* दिनांक 27.09.2026 को दूसरे आरोपी जोध सिंह (29 वर्ष), निवासी तहसील बल्ह, जिला मंडी को सुंदरनगर, मंडी से गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed