शिमला। दिनांक 27.09.2026 को पुलिस थाना चिड़गांव की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान बडियारा, रोहड़ू–चिड़गांव bifurcation के समीप अमित पुत्र श्री सुरेश चौहान, निवासी तहसील चिड़गांव, जिला शिमला (हि.प्र.) के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।उक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 97/2026 दिनांक 27.09.2026 अधीन धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
