सोलन/बद्दी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सोलन जिले के बद्दी में सुनहरा अवसर सामने आया है। तीन प्रतिष्ठित कंपनियों में कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोज़गार कार्यालय) बद्दी, नजदीक गुरुद्वारा संडोली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने दी।
इन कंपनियों में निकली हैं भर्तियां
कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से निम्नलिखित पदों पर चयन किया जाएगा:
-
मैसर्ज एक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी: हेल्पर के 60 पद
-
मैसर्ज पिनैकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी: अप्रेंटिस के 15 पद
-
मैसर्ज वीनस रेमेडीज लिमिटेड, बद्दी: हेल्पर के 20 पद
योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की शर्तें
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई (ITI) निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल (EEMIS) पर कैंडिडेट लॉगइन के जरिए पंजीकृत होकर अपनी प्रोफाइल पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
27 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पहुंचें उम्मीदवार
पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों के साथ 27 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर, बद्दी पहुंचना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 98726-40412 या 98169-28706 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।




