बद्दी। हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हवा पहली बार खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बद्दी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 4 नवंबर को 211 दर्ज किया गया। यह 2 नवंबर को 192 रहा। 3 नवंबर को 174 था। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के मानकों के अनुसार 201 से 300 के बीच एक्यूआई खराब श्रेणी में आता है, जबकि 101 से 200 के बीच मध्यम श्रेणी मानी जाती है। इस लिहाज से बद्दी का 211 एक्यूआई सीधे खराब श्रेणी में है और पांवटा साहिब का 123 मध्यम श्रेणी का दर्ज किया गया है।
