अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए 30 अगस्त का दिन दोहरी खुशियों वाला है. दरअसल, आज वे दुनिया के टॉप तीन अमीरों की सूची में शामिल हुए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की कुल नेटवर्थ 137 अरब डॉलर यानी करीब 10.90 लाख करोड़ हो गई है. वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को सुबह से ही अडानी ग्रुप के दो शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इसमें एक शेयर अडानी ट्रांसमिशन का है. वहीं, दूसरा शेयर अडानी टोटल गैस कंपनी का है. दोनों ही शेयर आज सुबह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए.
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है. बीएसई के डेटा के हिसाब से इस कंपनी का मार्केट कैप 4.4 ट्रिलियन हो गया है. अब ये कंपनी भारत की 8वीं सबसे मूल्यवान फर्म बन गई है. अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और इस कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. वहीं, दूसरा शेयर अडानी टोटल गैस कंपनी का है और यह शेयर भी आज सुबह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. अडानी ट्रांसमिशन ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) जिसका मार्केट कैप 4.31 ट्रिलियन है उसको पीछे कर दिया है। कंपनी ने 4.27 ट्रिलियन रुपये के मार्केट कैप वाली बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलआईसी (LIC), बजाज फाइनेंस और भारतीय एयरेल (Airtel) को पीछे कर दिया है.
