Spread the love

यूपी सरकार अपने राजकीय मेडिकल कालेजों व सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में जल्द ही 52 हजार पदों पर भर्तियां करेगी। इसमें से 10 हजार नए शैक्षणिक और गैरशैक्षणिक पद सृजित करेगी। इसे कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। वर्ष 2021 में 45127 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी जा चुकी है साथ ही दो हजार डॉक्टरों की भी भर्तियां होनी हैं। इस तरह कुल 57127 पदों पर भर्तियां होंगी, जिनमें से पांच हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

प्रदेश सरकार जल्द ही शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में विभिन्न श्रेणी के पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 15 हजार पदों पर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल है। इसके तहत अस्पतालों में बेडों की संख्या व मेडिकल कालेजों में सीटों की संख्या के आधार पर पदों का निर्धारण एक तय फार्मूले से होगा।

You missed