Spread the love

सोलन : सोलन नगर निगम की मासिक बैठक बीते कल को डिप्टी मेयर राजीव कोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पानी के मसले पर कांग्रेस और BJP के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस और BJP के पार्षद एक-दूसरे पर बरसते नजर आए। यहां तक कि BJP के पार्षदों ने सस्ता पानी देने का झूठा वादा करने के लिए डिप्टी मेयर को जनता से माफी मांगने तक की बात भी कह डाली।

भाजपा पार्षद शैलेन्द्र गुप्ता ने डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा से कहा कि उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने जनता से झूठा वादा किया तो वहीं, दूसरी तरफ डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा यह कहते नजर आए कि उनके कहने पर ही सरकार इस प्रस्ताव को पारित नहीं कर रही है. यह तीखी नोकझोंक बैठक में करीब 15 मिनट तक देखने को मिली. दूसरी तरफ पूर्व मंत्री और सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार नहीं चाहती कि सोलन में जनता को सस्ता पानी मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने लोगों को 12,500 लीटर पानी 100 रुपए हर महीने में देने का वादा किया था। वह उसको लेकर अभी भी अडिग है। उन्होंने कहा कि 8 माह का इंतजार तो जनता ने कर लिया है तो 4 महीने का इंतजार भी जनता कर सकती है। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता BJP को सत्ता से बाहर फेंकने वाली है।

You missed