शिमला/कुल्लू| सूबे में आज पीएम मोदी के दौरे और करवा चौथ पर कुछ जगह बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने वीरवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा व अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात होने की संभावना जताई है। पीएम मोदी का ऊना और चंबा में कार्यक्रम है। ऊना में सुबह से धूप खिली हुई है व चंबा में भी बादलों के साथ सूर्य देव प्रकट हो गए हैं। पीएम मोदी का डेढ़ से दो बजे तक हिमाचल से वापसी का कार्यक्रम है।
रोहतांग दर्रा पर हुई बर्फबारी
रोहतांग दर्रा सहित अन्य चोटियों पर बुधवार को हल्का हिमपात हुआ है। दोपहर बाद मनाली, कुल्लू, शिमला व अन्य क्षेत्रों में वर्षा हुई। शिमला शहर में दोपहर दो बजे के बाद बिजली चमकने से अंधेरा छा गया और वर्षा व ओलावृष्टि हुई। कुफरी व मसोबरा आदि इलाकों में भी ओलावृष्टि हुई।
राज्य में तापमान की स्थिति
- शहर न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 10.8 16.5
- सुंदरनगर 12.2 24.7
- भुंतर 12.3 17.5
- कल्पा 3.6 9.8
- धर्मशाला 12.4 24.0
- ऊना 16.2 29.8
- नाहन 16.7 24.4
- केलंग 3.2 10.7
- पालमपुर 12.5 22.3
- सोलन 10.7 17.4
- मनाली 8.0 13.4
- कांगड़ा 15.2 27.0
- मंडी 14.1 22.2
- बिलासपुर 19.5 26.7
- हमीरपुर 14.3 28.4
- चंबा 14.4 25.9
- डलहौजी 10.0 16.8
- कुफरी 8.9 11.5
तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
बर्फबारी व वर्षा होने से मौसम में बदलाव आया है और ठंड शुरू हो गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
