शिमला| सूबे में होने वाले हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले पीएम मोदी गुरुवार को एक बार फिर हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं. इस बार पीएम मोदी हिमाचल के ऊना और चंबा जिले में रहेंगे. जहां वो करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. अक्टूबर महीने में ही ये पीएम मोदी का दूसरा हिमाचल दौरा है. इससे पहले पीएम मोदी 4 अक्टूबर को बिलासपुर एम्स का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसके साथ ही पीएम ने कुल्लू दशहरे में भी शिरकत की थी.गुरुवार को पीएम मोदी सुबह करीब 9 बजे ऊना पहुंचेंगे.

जहां पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें सबसे महत्वपूर्ण है ऊना में लगभग 1900 करोड़ की लागत से बनने वाला बल्क ड्रग पार्क. ये पार्क भविष्य में देश को दवाओं के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगा, खासकर दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले API के आयात को कम करने में ये पार्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

You missed