शिमला। हिमाचल में अब संगठन और सरकार में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है। भाजपा में लंबे समय से एक व्यक्ति के पास एक से अधिक पद होने पर उसे भारमुक्त करने की चर्चा हो रही है। इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी है। प्रदेश में कई नेता ऐसे हैं, जिनके पास संगठन में भी अच्छे पद हैं। वे चेयरमैन से लेकर कई अहम पद संभाल रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि ऐसे नेताओं को एक पद से भारमुक्त किया जा सकता है। कई नेता लंबे समय से निष्क्रिय है, इन्हें भी आराम दिया जा सकता है। इनके स्थान पर अन्यों को पदों पर जगह दी जा सकती है।
सूत्र बताते हैं कि नए साल के शुरू में ही सरकार में भी कुछ चेहरे बदलने की कवायद तेजी से चल रही है। इसका कुछ संदेश मंडी में हुई रैली में के दौरान भी दिया गया। प्रदेश सरकार में चार साल से सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले कैबिनेट के मंत्री को रैली के दौरान ज्यादा जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। कुछ मंत्री ऐसे भी थे, जो वहां मौजूद थे लेकिन संगठन की ओर से ज्यादा काम उन्हें नहीं सौंपा गया था।सूत्र बताते हैं कि ऐसे नेताओं की भी छुट्टी हो सकती है। इसमें कौन किस दायरे में आता है, यह तो समय ही तय करेगा।

इस पर संगठन से लेकर दिल्ली तक चर्चा शुरू हो गई है। अब जल्द इसमें बदलाव होने की पूरी उम्मीद है। उपचुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस कारण यह प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई थी। इसके बाद इस पर विराम लग गया था। माना जा रहा था प्रधानमंत्री की रैली के बाद ही बदलाव होगा। भाजपा 2022 की तैयारी के लिए यह बदलाव करेगी और इसके दम पर ही आने वाले समय में काम करना प्रस्तावित है।

You missed