शिमला/कुल्लू। सूबे में नए साल में मौसम तेवर दिखा सकता है। पहली जनवरी से मौमस बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहली से दो जनवरी तक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से नीचे है। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि नववर्ष में मौसम बदलने की संभावना है।
प्रदेश में नववर्ष की संध्या पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। नए साल में मौसम करवट बदलेगा। नववर्ष के जश्न के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
