ऊना। राज्यस्थान के कोटा से पहुंचे 43 स्टुडेंटस सहित 55 की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें 12 अभिभावक भी शामिल हैं। निगम की बसों में छात्रों का जत्था ऊना पहुंचा था। अब छात्रों को अपने-अपने जिला में जाने की अनुमति होगी। घर पहुंचकर उन्हें होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
प्रदेश के करीब 105 छात्रों को कोटा से लाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्था के अलावा बसों का खर्च भी वहन किया है। पहले कोटा से आने वाले छात्रों को होम क्वारंटाइन करने की बात चल रही थी, लेकिन इस फैसले को बदलकर सैंपलिंग की गई है।
