Spread the love

सराह। जिला सिरमौर के खैरी क्षेत्र में सगे बाप पर ही 6 साल की मासूम बेटी के यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलयुगी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया गया है। साथ ही पीडि़ता के बयान 164 के तहत भी करवाए जाने की तैयारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पीडि़त बच्ची अपनी नानी के घर गई हुई थी। जहां उसने खेल-खेल में हम उम्र बच्चों को पिता की करतूत बताई। उसके बाद मामला नानके परिवार के माध्यम से चाइल्ड लाइन तक पहुंचा। तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

रविवार को राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने भी पीडि़ता के घर में नानी के घर में मुलाकात की। पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उधर राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया गया है।

You missed