Spread the love

रामपुर। शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने 7 साल के बालक के साथ कुकर्म किया है। पीडि़त बच्चे के पिता ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त बालक का परिवार दूसरे राज्य से है जो यहां किराये के मकान में रहता है।

पीडि़त के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी श्यामबीर (60) ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया और इसका खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित झाकड़ी में चाट व गोलगप्पे बेचने का काम करता है। रामपुर के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 377 व 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीडि़त बालक का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

You missed