Spread the love

हमीरपुर। जिला के उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले गांव मनोह, कड़ोहता में एक महिला द्वारा जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी अनुसार आज देर शाम रीना देवी पत्नी जसविंदर सिंह गांव मनोह ने जहर निगल लिया। उसकी स्थिति को देखकर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए।

भोरंज अस्पताल में उसकी नाजुक हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटियां दूसरों के सहारे छोड़ गई है। डीएसपी भोरंज जसवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्रवाई की जा रही है। जहर खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You missed