Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह द्वारा आयोजित लंच से कांग्रेस में एक बार फिर से आंतरिक राजनीति तेज हो गई है सूत्रों की माने तो यह नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को हटाने की मांग पर अढ़े हुए हैं। गौरतलब है कि ठाकुर कौल सिंह की शिमला में बैठक क्या हुई कांग्रेस पार्टी में ना सिर्फ गुटबाजी स्पष्ट दिखने शुरू हुई लेकिन इसी के साथ प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ खूब गुबार भी बैठक के माध्यम से पार्टी के बड़े नेताओं ने निकाला । अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में चल रहे आपसी लड़ाई खत्म होते दिखाई नहीं दे रही है ।

अगर हम विशेष रूप से मंडी जिला की बात करें तो यहां पर लगातार हालात बदलते नजर आ रहे हैं और पहले ठाकुर कौल सिंह की दावेदारी की मंडी से ही पार्टी को अगला नेतृत्व चुनना चाहिए क्योंकि भाजपा से टक्कर लेने के लिए अब मंडी जिला से बड़ा नाम होना जरूरी है। ठाकुर कौल सिंह के लंच मैं सुधीर,सुखु,बुटेल,सोहनलाल,रोहित ठाकुर जैसे पूरे प्रदेश से नेता उपस्थित रहे और ये संदेश देने का प्रयास किया गया कि कौल सिंह सर्वमान्य नेता हैं ।अब एक लेटर सोनिया गांधी को मंडी के नेताओं ने लिखा है जिस में पार्टी के नेताओं ने सीधे तौर पर अध्यक्ष के बदलाव की बात कही है और कहा है कि मंडी का अध्यक्ष ही पार्टी को मजबूत कर सकता है ।

इसी के साथ 12 करोड़ रुपयों के मामले में भी पार्टी बैकफुट पर आई है बल्कि ये भी लिखा है कि मुख्यमंत्री से जाकर मिलना भी गालत निर्णय अध्यक्ष का था । लेटर में पूर्व मंत्री मनसा राम ,पूर्व विधयक सोहन लाल,जीवन ठाकुर,लाल सिंह कौशल नाचन ,पवन ठाकुर सरकाघाट ,चम्पा ठाकुर मंडी ,जगदीश रेड्डी सिराज और विजयपाल ने मांग की है अगर कांग्रेस सरकार को लाना है तो मंडी का ही अध्यक्ष बनाना पड़ेगा ।अब देखना ये है कि मंडी से नेताओं की सोनिया गांधी को पाती क्या राजैनतिक बिसात कांग्रेस पार्टी हैं बिछाती है ,जिसका कारण मंडी से bjp का मुख्यमंत्री होना है जो कि कांग्रेस के गले की फांस मंडी ,कुल्लू कांग्रेस के लिए बन चुका है ।

वहीं गौरतलब है कि जब से राठौर अध्यक्ष बने हैं पार्टी के बड़े नेताओं का समर्थन उन्हें डेड साल पूरा होने के बाद भी नही मिला है और एहि कारण है कि अब जैसे जैसे पार्टी चुनाबों की तरफ बढ़ती नज़र आ रही है उसी तरह बड़े नेताओं में अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर असंदोष भी बढ़ता नज़र आ रहा है और आने बाले दिनों में कुछ महत्वपूरण बदलाव भी पार्टी में देखने को मिल सके है ।वहीं ठाकुर कौल सिंह ने लेटर को लेकर कहा कि मामला मेरे ध्यान में नही है लेकिन मंडी के लोगों कि आवाज को हम दबा नही सकते और अगर कुछ हो रहा है तो हाई कमान को गंभीरता से विचार करना चाहिए ।

You missed