सोलन। जिला की बददी तहसील के तहत गांव खाली में आसमानी बिजली गिरने से करीब 26 वर्षीय महिला व बकरी की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमा देवी पत्नी पृथ्वी सिंह गांव खाली डाकघर साई घर के पास बकरियों के पास गई थी। उसी दौरान आसमानी बिजली गिर गई। घायल अवस्था में परिजन रमा देवी को नालागढ़ अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्ज़े में लेने के बाद कार्रवाई शुरू की। लोगों ने सरकार से उक्त गरीब परिवार की सहायता करने की मांग की। एसपी बददी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है तथा मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया गया।
