शिमला। राजधानी के उपनगर से संजौली के सिमिट्री में सड़क पर दर्द से तड़फ रही गर्भवती महिला के लिए ढली पुलिस एक बार फिर फरिस्ता बनकर आयी है। और गर्भवती महिला को सुरक्षित कमला नेहरु अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10,15 के आसपास कर्फ्यू ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने एसएचओ ढली राजकुमार को सूचना दी की सिमिट्री सुरंग के पास एक गर्भवती महिला दर्द से तड़फ रही है और जोर ,जोर से रो रही है। पीड़ित महिला के पति वीरेंदर ने एम्बुलेन्स को आधे घण्टे से ज्यादा समय पहले सूचित किया था लेकिन एम्बुलेन्स नही पहुंची।
सूचना मिलते ही ढली थाना के एसएचओ राजकुमार मोके पर पहुंचे और दर्द से तड़फ रही महिला को पुलिस की गाड़ी में केएनएच अस्पताल पहुंचाया।गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी पुलिस ने ढली से एक गर्भवती महिला को केएनएच अस्पताल पहुंचाया था।
