Spread the love

ऊना। हिमाचल प्रदेश के लिए आज राहत की खबर है। तीन संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 33 अन्य लोगों के भी कोविड 19 सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आई है।डॉक्टरों की टीम के प्रयासों से दो दिन में कोरोना मरीज की रिपोर्ट सामान्य हो गई। हालांकि अभी उन्हें टांडा अस्पताल में ही रखा जाएगा।

मंगलवार को तब्लीगी जमात से जुड़े ऊना के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से तीन की कोविड 19 रिपोर्ट सामान्य आई है।ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमन कुमार ने कहा कि तीन संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने भी पुष्टि की है।

You missed