Spread the love

शिमला। जिला दंण्डाधिकारी अमित कश्यप ने आज यहां बताया कि कोविड-19 महमारी के दौरान जिला में होटल,रैस्टोरैंट, ढाबा, होमस्टे आदि के संबंध में विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया पर्यटन विभाग से आज प्राप्त हुई है। उन्होंने 11 जून को इस संबंध में सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की है।

उन्होंने कहा कि बैठक में जिला में होटल, रैस्तरां, ढाबा, होमस्टे आदि के संचालन प्रक्रिया व अन्य तय मानकों पर चर्चा की जाएगी ताकि जिला में इस व्यवसाय से जुड़े लोग कोरोना महामारी के दृष्टिगत अपने कार्य को सुचारू रूप से चला सकें।

You missed