Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला के विकासनगर इलाके से 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. बच्ची के सौतेले पिता ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दी है कि बीती रात जब वो वॉशरुम जाने के लिए उठी तो उसने अपने पति को उसकी आठ साल की बच्ची के साथ नग्न अवस्था में पाया और बच्ची रो रही थी.

उसने पाया कि बच्ची के साथ उसके पति ने दुष्कर्म किया है.महिला ने बताया कि उसके पहले पति की मृत्यु के बाद उसने आरोपी से शादी की थी और वो अपने तीन बच्चों के साथ आरोपी के साथ रह रही थी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

You missed