मंडी। जिला के नाचन के बाढ़ू संजाला सड़क मार्ग पर एक जीप एचपी 32 बी 0742 के अनियंत्रित होकर सड़क में पलट जाने के कारण जीप के टायर के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय चालक कोलू राम उर्फ बंटी पुत्र पुरखु निवासी भरमोठ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसएचओ गोहर सूरम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार कोलू राम अपनी जीप में सामान लेकर संजाला गया हुआ था। इस दौरान सामान छोड़कर जब वह लौट रहा था तो जीप संजाला के पास अनियंत्रित हो गई।
जिसकी चपेट में आने से चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों ने उसे सुंदरनगर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा तो रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई है। एसएचओ सूरम सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने फौरी राहत के रूप में मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए दिए।
