Spread the love

धर्मशाला। बुधवार सुबह बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। सुबह धर्मशाला शहर व धौलाधार से सटे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। शिमला सहित प्रदेश में कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने भी आज प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना जताई है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है गुरुवार से मौसम ज्यादा खराब रहेगा। कल कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में 24 जून तक बरसात आ जाएगी जिसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

You missed