कांगड़ा : आजादी के अमृत महोत्सव के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा आह्वान को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में खासा समर्थन मिला. यहां कुछ लोगों की ओर से न केवल तिरंगे को घरों में लगाया गया, बल्कि उससे भी एक कदम आगे बढ़कर तिरंगे को घर-घर तक भी पहुंचाने और फिर आज यानी 15 अगस्त के खास दिन के उपलक्ष्य पर इसे तिरंगा यात्रा में तब्दील करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कमल शर्मा ने अपने घर पर तिरंगा तो लहराया. इसके साथ ही उन्होंने शाहपुर के पांच हजार परिवारों को तिरंगा बांटा. आजादी का पर्व युवाओं के साथ मिलकर बाइक पर तिरंगा रैली निकालकर सेलिब्रेट किया. हालांकि स्वतंत्रता दिवस पर दिनभर बरसात जारी रही. कुछ देर के लिये उन्होंने तिरंगा यात्रा के अपने कार्यक्रम को टालने का भी मन बना लिया, मगर युवाओं के जोश और जनून के आगे उन्होंने इसे मुकम्मल करके ही दम लिया. दरअसल, कमल शर्मा भाजपा के नेता हैं. इनकी ओर से सोमवार शाहपुर की बसनूर पंचायत से होकर दरगेला, रेहलू, भनाला पंचायत से होते हुये शाहपुर बाजार उसके बाद 39 मील और फिर वापस शाहपुर बाजार पहुंचकर नेशनल हाईवे 154 पर निकलते हुये पुहाड़ा, रैत बाजार, चम्बी से होते हुये बसनूर तक करीब 25 किलोमीटर की बाइक तिरंगा यात्रा निकाली. हालांकि इस दौरान बारिश भी होती रही मगर युवाओं का जोश ठंडा नहीं पड़ा.

You missed