मंडी।हिमाचल में जैसे जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है वैसे आरोप प्रत्यारोप में भी तेजी आ रही है। आज मंडी में प्रेस वार्ता में ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को अपनी पंचायत नगवाईं से भी मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में लीड मिल गई तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है और ब्रिगेडियर का अपनी पंचायत नगवाईं में भी जनाधार नहीं है। कौल सिंह ने कहा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का ही असर है कि जिन नेताओं को भाजपा ने रिटायर्ड और टायर्ड कहा था, आज उनका सहारा लेना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री मंडी छोड़कर अन्य कहीं नहीं जा पा रहे। शांता कुमार का सहारा उनको चुनावी सभा में लेना पड़ा है।बेरोजगार, महंगाई के मुद्दों पर भाजपा बात नहीं कर रही और सेना के सहारे ही चुनाव लड़ रही है, लेकिन युवाओं को भर्ती बंद करवा रखी है। कांग्रेस के कार्यकाल में वर्ष में दो बार सेना में भर्ती होती थी, लेकिन अब केवल एक ही बार भर्ती हो रही है। सैनिक वेल्फेयर के उपनिदेशक के पद सात जिलों में रिक्‍त हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति न करे। विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन उनको भी भरा नहीं जा रहा है। सरकार केवल महंगाई और बेरोजगारी पर गुमराह कर ही है।

उन्होंने कहा कि यह सच है कि पहले प्रतिभा सिंह चुनाव लडऩे की इच्छुक नहीं थी, लेकिन बाद में सबके आग्रह पर उन्होंने चुनाव लडऩा स्वीकार किया।बेरोजगार, महंगाई के मुद्दों पर भाजपा बात नहीं कर रही और सेना के सहारे ही चुनाव लड़ रही है, लेकिन युवाओं को भर्ती बंद करवा रखी है। कांग्रेस के कार्यकाल में वर्ष में दो बार सेना में भर्ती होती थी, लेकिन अब केवल एक ही बार भर्ती हो रही है। सैनिक वेल्फेयर के उपनिदेशक के पद सात जिलों में रिक्‍त हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति न करे।

विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन उनको भी भरा नहीं जा रहा है। सरकार केवल महंगाई और बेरोजगारी पर गुमराह कर ही है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि पहले प्रतिभा सिंह चुनाव लडऩे की इच्छुक नहीं थी, लेकिन बाद में सबके आग्रह पर उन्होंने चुनाव लडऩा स्वीकार किया।

You missed