शिमला। सूबे में सुहागनों को आज चाँद के दीदार होना थोड़ा मुश्किल है। क्योकि हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर तेज हो गई है। रविवार को चंबा, कांगड़ा, लाहुल स्पीति, कुल्लू और मंडी में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश व आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पहले ही करवाचौथ के दिन रविवार को बारिश की संभावना जताई थी।
हालांकि रात को मौसम साफ होने की संभावना है, जिससे सुहागिनों को चांद का दीदार करने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि करवाचौथ के दिन सुबह कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि रात को मौसम साफ होने की उम्मीद है।
हालांकि दोपहर बाद तक भी मौसम के तेवर कड़े रहे। आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में रात को चांद के दीदार के लिए बादल छंटने का इंतजार करना पड़ सकता है।
