Spread the love

शिमला। हरियाणा के रोहतक का एक तस्कर बिना ई-पास के कार से रामपुर पहुंच गया। बुधवार शाम खनेरी के पास ट्रैफिक चैकिंग के दौरान पुलिस जवानों ने आरोपी की कार (एचआर46डी-6320) की तलाशी ली, तो डेशबोर्ड से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।रामपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी दीपक निवासी रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी बिना ई-पास के हरियाणा से रामपुर दाखिल हुआ है।

मामला एसडीएम रामपुर के संज्ञान में लाया गया। कोविड के प्रकोप को देखते हुए आरोपी और उसे गिरफ्तार करने वाले चार पुलिस कर्मियों को संस्थागत क्वारन्टीन में भेज दिया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

You missed