Spread the love

कुल्लू। बशौना पंचायत के तहत आते जरड विहाल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना ग्राम पंचायत बशौणा की प्रधान ने दी। जानकारी मिलने के बाद भुंतर थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।उन्होंने बताया कि यह शव जरड स्थित जेबीटी ट्रेनिंग सेंटर के साथ लगते जरड विहाल में पेड़ से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान 68 वर्षीय गोविंद राम पुत्र घाटू निवासी रिंज बल जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

You missed