हिमाचल प्रदेश में पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर डिप्रेशन में आकर अब आत्महत्या के लिए युवा मजबूर होते दिख रहे हैं. मामला कांगड़ा जिला से सम्बन्धित बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती नगरोटा कॉलेज मे पड़ती है और उसने पुलिस पेपर लीक मामले के चलते पहले जहरीला पदार्थ खाया फिर उसने अपने आपको लटका कर मारने की कोशिश की.परिजनों ने युवती का टांडा अस्पताल में उपचार करवाया. अस्पताल में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती की मां पुलिस और मीडिया में जानकारी देने से मना कर रही थी. वहीं मामले पर डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

← Back

Thank you for your response. ✨

You missed