शिमला/कुल्लू| सूबे में मौसम कुछ जगह पर मेहरबानी दिखा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि 15 मई से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात हो सकता है। इस कारण प्रदेशभर में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद जगी है। ऊंचाई व मध्‍यम ऊंचाई वाले इलाकों में तो मौसम ठीक है, यहां कुछ अंतराल बाद बारिश भी हो रही है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तपिश फ‍िर से बढ़ने लगी है।

बुधवार को सुंदरनगर में 11 व पालमपुर में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मंडी शहर व भुंतर में भी हल्की बारिश हुई है। दो दिन से प्रदेश के सभी स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। प्रदेश के अधिकांश स्थानों में सुबह व शाम के तापमान में गिरावट आई है। उतर भारत के राज्यों में गर्मी बढऩे से पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख किया है।

राज्य में तापमान की स्थिति

  • शहर, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 16.8, 25.5
  • सुंदरनगर, 18.8, 35.3
  • भुंतर, 17.6, 33.6
  • कल्पा, 10.0, 23.5
  • धर्मशाला, 21.4, 34.2
  • ऊना, 22.7, 40.4
  • नाहन, 21.5, 33.8
  • केलंग, 7.4, 23.2
  • पालमपुर, 18.5, 29.3
  • सोलन, 16.8, 31.0
  • मनाली, 12.2, 24.6
  • कांगड़ा, 21.9, 36.5
  • मंडी, 21.1, 33.6
  • बिलासपुर, 23.5, 36.0
  • हमीरपुर, 20.0, 35.1
  • चंबा, 19.3, 34.1
  • डलहौजी, 17.6, 23.9

You missed