Spread the love

सोलन। जिला सोलन के नालागढ़ में पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता हासिल की है । जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सफलता यातयात चैकिंग के दौरान मिली। पुलिस टीम ने नंगल में नाके के दौरान गाड़ी (एचपी12 एम 7070) को चैकिंग के लिए रोका।गाड़ी में दो लोग सवार थे। जिनका नाम व पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पूछने पर दीपक राय निवासी गांव वार्ड नंबर 2 बद्दी, सोलन व गुरनाम सिंह उर्फ गोगी पुत्र निवासी घंसोत तहसील थाना नालागढ़ बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी में 3.048 किलो अफीम बरामद हुई जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है।

You missed