Spread the love

भावानगर। जिला के बरी गांव के 60 वर्षीय डेलू राम की मौत दम घुटने के कारण हुई है, इस बात का खुलासा आईजीएमसी से पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद हुआ है। रिर्पोट आते ही पुलिस ने भावानगर थाने में 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी छानबीन शुरू कर पत्नी को पति के हत्या के आरोप में गिरफतार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरी गाव में बगीचे में मिला था और मौत गिर कर होना बताया जा रहा था। लेकिन गले में मिले निशान ने इस पर संदेह उत्पन्न कर दिया था । डॉक्टरी जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई। ऐसे में प्रदेश के अत्यंत शांत जिला किन्नौर में पति पत्नी का रिश्ता तार-तार हो गया है।

वहीं, किन्नौर के एसपी एसआर राणा ने मंगलवार को घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए बरी गांव में जहां पर डेलू राम का शव मिला था वहां का दौरा किया। इस दौरान उनके के साथ एसडीपीओ राजू और एसचओ कशमीर सिंह सहित मौजूद रहे। गौरतलब है कि 14 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि बरी गांव में डेलू राम नामक व्यक्ति का शव अपने बगीचे में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राजू टीम सहित मौके पर पंहुचे थे। जब पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो प्रारम्भिक जांच में पाया कि मृत्तक डेलू राम के गले में कुछ निशान पड़े हुए थे।

जिसपर पुलिस को संदेह हुआ, घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सीधे आईजीएमसी रैफर किया गया। आईजीएमसी से पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद सोमवार रात को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पत्नी सहित अन्य 5 लोगों को पुछताछ के लिए थाने में लाया। पुलिस ने कड़ी पुछताछ के बाद डेलू राम की पत्नी को हत्या के आरोपा में गिरफतार कर लिया है। इसके अलावा अन्य 5 लोगों से भी पुछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जब डेलू राम का शव बगीचे से बरामद किया गया था, उस समय कहा जा रहा था कि उसकी मौत गिर कर हुई है। लेकिन उसके गले में पड़े निशान से पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने अपनी थयोरी के साथ कड़ी जांच की और मामला हत्या निकला। किन्नौर के एसपी एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईजीएमसी से आई पोस्टमार्टम रिर्पोट में खुलासा हुआ है कि डेली राम की मौत गला घोंटने से हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कड़ी पुछताछ के बाद उसकी पत्नी को गिरफतार कर लिया है। इसके अलावा अन्य 5 लोगों से भी पुछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की सभी पहलुओ के साथ जांच कर रही है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना पुर्नवृत्ति ना हो।

You missed