Spread the love

सोलन/सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल डगशाई में सुहाग पर्व करवा चौथ के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के हाउस प्रभारी चंद्र ठाकुर की देखरेख में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस की 28 छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा ने कहा कि बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों का मूल्यांकन करने का यह उचित अवसर है। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की गतिविधियों का मूल्यांकन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परवंशिका हिमालय हाउस व वैशाली विध्यांचल हाउस पहले और उन्नति हिमालय हाउस दूसरे और नीलाक्षी अलकनंदा हाउस तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान स्कूल के समस्त टीचिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।

By Ashwani

You missed