सोलन/जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक की गढख़ल शाखा ने बुधवार को यहां बैंक का एटीएम खोला। इससे जोगिंद्रा बैंक से जुड़े ग्राहकों को अब यहां एटीएम की सुविधा मिलेगी।
जोगिंद्रा बैंक के एटीएम का शुभारंभ हुआ बैंक के अध्यक्ष योगेश कुमार भारतीय ने किया। इस मौके पर उन्होंने ग्राहकों को बैंक की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोग किस प्रकार बैंक की सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने बैंक के ग्राहकों को नेट बैंकिंग की सुविधा से जुडऩे का भी आह्वान किया।
इस मौके पर बैंक के डायरेक्टर लाज किशोर शर्मा, संजीव कौशल, शाखा प्रबंधक दीपक कुमार , प्रधान कसौली- गढख़ल राम सिंह, प्रधान गढख़ल-सनावर चंचल भारद्वाज व वरिष्ठ भाजपा नेता राज सिंगला के अलावा अन्य स्थानीय लोग और बैंक के ग्राहक मौजूद रहे।

By Ashwani

You missed