Spread the love

रिकांगपिओ। कल्पा खण्ड के तहत पांगी गाँव में बुधवार को करीब 10 बजे पिरी रेंज से पहाड़ टूट गया. इससे ग्रामीणों के बगीचे तबाह हुए हैं. हालांकि, इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है.जानकारी के अनुसार, पांगी गाँव में सुबह 10 बजे अचानक पहाड़ियों से गड़गड़ाहट की आवाज आने लगी. इसके बाद आसपास के बगीचों में काम करने वाले लोगों ने खूब शोर मचाया. पहाड़ियों से बड़े-बड़े चट्टान सीधे गाँव की तरफ आने लगी तो आनन-फानन में कुछ बगीचों में काम करने वाले लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागे. इतने में पहाड़ी से गिरे चट्टानों और भयंकर धूल ने सेब के लाखो के बगीचों को अपने आगोश में ले लिया।

पांगी पँचायत के नेत्र सिंह नेगी ने बताया कि उनके गाँव में अचानक पिरी की पहाड़ियों के मध्य से बड़े-बड़े चट्टान गिरकर गाँव की तरफ आए है, जिसमें बगीचों को नुकसान हुआ है. अभी ग्रामीणों व प्रशासन का मौके पर जाना भी खतरनाक साबित हो सकता है. क्योंकि पहाड़ियों से चट्टान व धूल आने का क्रम जारी है और फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है साथ ही पुलिस को इस विषय की सूचना दे दी गयी है।

गौरलतब है कि किन्नौर में सर्दियों के दौरान जहां हिमखंड गिरते रहते हैं. वहीं, आम दिनों में इस तरह की लैंडस्लाइड होती रहती है. यहां पावर प्रोजेक्ट के चलते पहाड़ों की बहुत ही ज्यादा खुदाई की गई है. इससे पहाड़ टूटटे रहते हैं. वहीं, हाईवे निर्माण के चलते ही अक्सर सड़कों पर लैंडस्लाइड होता रहता है।

You missed