Spread the love

शिमला। जंगल मे मंगलवार को गुच्छी की तलाश करने गए स्थानीय ग्रामीण को शुभम का मोबाइल सड़क के पास सुरक्षित हालत में पड़ा मिला। पुलिस की एमआईटी अब इस मोबाइल को कब्ज़े में लेकर पड़ताल में जुट गई है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला में मोबाइल फोन के डिलीट डेटा को भी रिकवर किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मोबाइल से अहम क्लू मिलने पर शुभम के गायब होने के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। मोबाइल फोन धारकालना से करीब अढ़ाई किलोमीटर दूर नाहल नामक जगह पर सड़क से करीब दस मीटर की दूरी पर पहाड़ी की ओर पड़ा हुआ था।

एसआईटी की निगाह जहां फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है, वहीं मोबाइल बरामदगी से शुभम के परिजन व अन्य लोग हैरान हैं। दरअसल शुभम के गायब होने के पांच माह बाद मोबाइल सुरक्षित मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह बात भी चौंकाने वाली है कि जिस जगह मोबाइल फोन मिला है वहां पर सर्दियों में भारी बर्फ गिरती है इसके बावजूद बावजूद फोन चालू हालात में मिला है। जानकारी के मुताबिक फोन की केवल बैटरी खत्म थी और चार्ज करने पर यह चालू हो गया। एंड्रायड मोबाइल फोन पर एक वॉल पेपर था,जिसमें शुभम की मां का फोटो था। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन में धारकालना में हुई कार रैली का एक वीडियो भी मिला है।

इसी कार रैली में शुभम अपने दोस्त पुनीत के साथ 30 नवंबर को गया था। इसके बाद इसी रात को शुभम लापता हो गया था। परिजनों की मानें तो जिस जगह मोबाइल फोन मिला है, वहां कई बार तलाश भी की गई लेकिन अब पांच माह उस जगह मोबाइल मिलना आश्चर्यजनक है।

You missed