सोलन।हिंदी व संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए गीता आदर्श विद्यालय सोलन में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पहली से दसवीं कक्षा तक के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसके तहत कनिष्ठ वर्ग में लोकेश शर्मा पहले, शैरान दूसरे व नव्या तीसरे स्थान पर रही, जबकि भूमिका निर्वाह में आरुषि ने प्रथम, कृषा  ने द्वितीय व सक्षम ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इसके अलावा हिंदी कथा वाचन में एंजल, सानवी व वैशाली क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। उधर, वरिष्ठ वर्ग के कविता वाचन में रागिनी ने पहला, महक सैफी व दिव्या ने दूसरा और दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि संस्कृत श्लोकोच्चारण में लक्ष्य पहले, ऋद्धि ठाकुर दूसरे और अनिका व भूमिका तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह स्वच्छता संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भव्या गौतम, कुश वर्मा, बिभांश मल्होत्रा, दृष्टि शर्मा ने प्रथम, रोधसी व क्षितिज ने द्वितीय और तनिष्का व सुहानी राजपूत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. स्नेह शर्मा व वाइस प्रिंसिपल पंपोश गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा हिंदी का सम्मान करते हुए इसे आदर सहित अपने जीवन में प्रयोग करना चाहिए। साथ ही इसके विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

You missed