सोलन।एचपी सब जूनियर अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार से शहर के ठोड़ो ग्राउंड में शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 12 टीमें भाग ले रही है। जिसमें 300 के करीब खिलाड़ी व ऑफिशियल भाग ले रहे है। प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश व सोलन डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन संयुक्त रूप से करवा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि मेयर नगर निगम सोलन पूनम ग्रोवर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। अध्यक्ष जिला फुटबॉल एसोसिएशन अरुण शर्मा ने बताया की 30 सितंबर से शुरू हो रही प्रतियोगिता 2 अक्टूबर तक चलेगी। समापन अवसर पर सोलन विस क्षेत्र के विधायक डॉ कर्नल धनी राम शांडिल मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान फुटबाल के राष्ट्रीय महासचिव शेजी प्रभाकरन व प्रदेश महासचिव एचपी फुटबाल एसोसिएशन दीपक शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
फुटबॉल टीम सोलन के कोच एवं सचिव हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन तिलक राज शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। प्रतियोगिता में विजेता- उप विजेता टीम को ट्रॉफी व मोमेंटो दिए जाएंगे। ऑर्गेनिज़िंग सेक्रेटरी कुलदीप रावत, अभिषेक भसीन, नवीन वर्मा, परमिंदर धीमान, नितिन भसीन, पवन प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे है।
मुख्यतिथि नीति शर्मा ने कहा की…
अध्यक्ष जिला फुटबॉल एसोसिएशन अरूण शर्मा ने कहा की…
