कांगड़ा।क्षेत्र के समेला में एक ट्रक रेल पुल से टकरा गया। तेज रफ्तार में टक्कर के दौरान ट्रक सड़क पर टेढ़ा हो गया व ऊपरी हिस्सा लोहे के पुल के साथ फंस गया है। इस कारण मटौर से शिमला व देहरा, ऊना की तरफ जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई है। मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। इस कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।रेलवे ट्रैक की पुली में ट्रक फंसने से लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा। करीब एक घंटे तक यातायात जाम रहा। इस दौरान करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
इस जाम को खुलवाने के लिए रेलवे पुलिस और हिमाचल प्रदेश की यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक को पुलिस से हटाने के लिए क्रेन का प्रयोग करना पड़ा।डीएसपी सुनील राणा ने बताया वाहनों को लेकर जा रहा ट्रक रेलवे पुल के नीचे से क्रॉस होते वक्त फंस गया। जिस कारण मटौर-शिमला हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली रेलवे पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया गया। ट्रक को हाईवे से हटा दिया गया है व वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।
