Spread the love

नई दिल्ली। देश मे TV देखने वालों के लिए बड़ी खबर है. टेलिकॉम ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (TRAI new tariff) ने आज यानी कि 1 मार्च से नया टैरिफ ऑर्डर लागू कर दिया है. इसमें ग्राहकों को नेटवर्क कैरिज फीस के तौर पर सिर्फ 130 रुपये चुकाने होंगे. इसमें उपभोक्ता को 200 फ्री चैनल मिलेंगे. साथ ही अब ब्रॉडकॉस्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नहीं दे सकेंगे. इसके अलावा अगर आप सिर्फ फ्री चैनल लेते हैं तो अधिकतम हर महीने 160 रुपये देनें होंगे.कुछ दिन पहले ट्राई चेयरमैन RS शर्मा ने बताया था कि ग्राहकों को अब एक चैनल देखने लिए सिर्फ 12 रुपये देने होंगे, जो कि पहले 19 रुपये थे.

उन्होंने कहा कि बुके में सिर्फ 12 रुपये या उससे कम वाले चैनल ही होने चाहिए. यानी अब चैनल की कॉस्ट 19 रुपये से घटकर 12 रुपये पर आ गई है. बताया गया कि पहले कुछ चैनल के लिए ग्राहकों से 5 रुपये वसूले जाते थे, जो बाद में 19 रुपये हो गए थे. एसडी या एचडी चैनल जिनकी कीमत अलग-अलग थी अब वह 19 रुपये के हो जाएंगे.1 मार्च 2020 से नई दरें लागू हो गई हैं. यानी कि आज से टीवी देखना सस्ता हो गया है और आपके केबल टीवी और डीटीएच का बिल कम हो जाएगा.नए नियम से सस्ते टीवी चैनल देखने वालों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि कई बार ऐसा होता था केबल ऑपरेटर्स एक चैनल का नाम बताकर कई ऐसे चैनल का ग्रुप बना देते थे जिसे ग्राहक देखना नहीं चाहता था.

जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई ने पिछले साल नई टैरिफ पॉलिसी लागू की थी, जिसमें दर्शक सिर्फ उन चैनल के लिए पैसे देंगे, जिन्हें वह देखना चाहते हैं. इस नए नियम के लागू होने से पहले ग्राहकों को हर चैनल ब्रॉडकास्टर्स पैकेज में मिलते थे, जिसकी वजह से ग्राहकों को उन चैनल्स के लिए भी भुगतान करना होता था, जिन्हें वह नहीं देखना चाहते थे.तो ऐसे में ये भी उम्मीद की जा रही है कि केबल सस्ता होने के बाद यूजर्स की संख्या में फिर से बढ़ोतरी होगी. अब डीटीएच और केबल टीवी सर्विस होना के बाद वह यूज़र्स की वापस जुड़ेंगे जिन्होंने टैरिफ महंगा होने के बाद अपने सब्सक्रिप्शन को रीन्यू नहीं कराया था.

You missed