शिमला| सुने में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) की टीम आज तीन दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच रही है।यहां राज्य निर्वाचन विभाग, सभी जिला निर्वाचन अधिकारी (DC), पुलिस अधीक्षक (SP), सरकार, पत्रकारों और राजनीतिक दलों के नेताओं से बैठकें करेगी। इस दौरान निर्वाचन विभाग राज्य के स्नो-बाउंड क्षेत्रों की वजह से जल्दी चुनाव की मांग ECI के समक्ष रख सकता है, क्योंकि लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में 15 नवम्बर तक कई बार भारी हिमपात हो जाता है। ऐसे में चुनाव करवाना चुनौतीपूर्ण होता है।
इन सब पहलुओं, वोटरों की जागरुकता इत्यादि को लेकर ECI निर्देश देगा। राज्य निर्वाचन आयोग एक महीने से मतदाता सूची बनाने में जुटा है। मतदाता सूची के अलावा दूसरी इंटरनल एक्सरसाइज भी साथ-साथ चल रही है। इन तैयारियों की ECI की टीम समीक्षा करेगी। निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देगी।
बताया जा रहा है कि ECI की टीम शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष अभियान लॉन्च कर सकती है। इसके तहत राज्य में शतकवीर यानी 100 साल की आयु पूरा करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में ECI आवश्यक दिशा निर्देश देगा। राज्य में पोलिंग बूथ इत्यादि चिन्हित करने का भी काम चला हुआ।
