Spread the love

शिमला। प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 व 29 फरवरी को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 29 फरवरी को ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं व पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है।

मौसम के एक बार फ‍िर रुख बदलने से ठंड बढ़ गई है। सुबह व शाम लोग स्‍वेटर और जैकेट पहने बिना नहीं निकल पा रहे। वहीं, बुधवार को प्रदेशभर में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। कुछ जगह धूप के खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड दोबारा से तेज हो गई है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने वीरवार को मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

You missed