Spread the love

ऊना। स्कूल में तैनात एक शिक्षिका द्वारा एक मासूम बच्ची की निर्मम पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनो ने शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार अंब के तहत प्रंब गांव निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बच्चा अम्ब में एक निजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल में तैनात शिक्षिका ने उनके बच्चे के साथ मारपीट की है। जिससे उसे चोटें पहुंची हैं। उनका बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ है।

पुलिस ने इस संबंध में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। जबकि बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाने की करवाई शुरू की है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed