नादौन। शादी का सांझा युवती का कई सालों तक शारीरिक उत्पीडऩ किया गया। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। ऐसे में मामला अब महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाया गया है। यह भी सूचना है कि मामला पुलिस उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के उपरांत महिला पुलिस थाना तक पहुंचा है। इसमें पीडि़ता ने अरोपी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपी नादौन उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्र का है। पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया है कि वर्ष 2017-18 में नादौन उपमंडल से संबंध रखने वाले युवक से उसकी फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
इसके उपरांत वह शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
