Spread the love

मंडी। शहर में काम के सिलसिले में रह रहे मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक पर पंजाब की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज होने के बाद मंडी की शहरी पुलिस चौकी को जांच के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। पीडि़त युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे शादी करने का भरोसा देकर अपने झांसे में लिया और शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी युवक के परिवार के सदस्यों को भी थी। आरोपी युवक का परिवार काम के सिलसिले में मंडी शहर में रह रहा था। अब परिवार यहां से चला गया है। युवक उसका आईफोन भी ले गया है। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed