शियोमी ने अपने पॉपलुर टीवी मॉडल Xiaomi TV ES Pro के तीन नए साइज़ 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 86 इंच में पहले ही लॉन्च कर दिया था. साइज़ के अलावा इन तीनों टीवी के स्पेसिफिकेशंस काफी मिलते जुलते हैं. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 120Hz का MEMC सपोर्ट मिलता है. साथ ही ये टीवी मल्टी पार्टिशन बैकलाइट, 700 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR सपोर्ट, HDMO 2.1, VRR जैसे फीचर्स के साथ आती हैं.
इसके डिस्प्ले का रेजोलूशन 4K है, और इसमें आउटपुट 1 बिलियन कलर्स है. इसमें 94 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट है और कुछ मॉडल 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस भी प्रदान कर सकते हैं.
इसके अलावा TV ES Pro मॉडल में 3जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसके साथ क्वाड कोर A73 प्रोसेसर मिलता है.कंपनी से मिली ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक टीवी के पैनल 4096 डिमिंग जोन के सपोर्ट के साथ 100 लेवल की विभाजित बैकलाइट का इस्तेमाल करते हैं.
ऑडियो के लिए नए Xiaomi TV ES Pro में दो 12.5W स्पीकर मिलते हैं, और बता दें कि जैसे कि हमें मालूम है कि इस साल के शुरू में कंपनी पहले ही 86 इंच का बड़ा टीवी लॉन्च कर चुकी है, उसमें कंपनी ने 30W स्पीकर और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया है.
कितनी है कीमत?
कीमत की बात की जाए तो सबसे पहले बता दें कि इन नए मॉडल को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है. Xiaomi TV ES Pro के 55 इंच मॉडल की कीमत 3,299 युआन यानी कि लगभग 38,992 रुपये है, जबकि 65 इंच की कीमत 4,299 युआन यानी कि लगभग 50,804 रुपये है और 75 इंच मॉडल की कीमत 6,999 युआन यानी कि लगभग 82,712 रुपये है. बता दें कि Xiaomi TV ES Pro के इन नए 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.
